Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, 27 लोगों की मौत, 50 से अधिक आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग धमने का नाम नहीं ले रही है. इसी क्रम में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास स्थित बुचा जिले में बड़ा हमला किया है. इस हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको के मुताबिक, रूस द्वारा किए गए इस हमले के कारण लगी भीषण आग आसपास के घरों व एक रेस्टोरेंट तक फैल गई. हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं.

कीव में लगातार हो रहे हवाई हमलों का आज तीसरा दिन है. इन हमलों ने यूक्रेन की राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हुई है. यह सब रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश पर बड़े पैमाने पर हमला किए जाने के बाद हो रहा है.

इससे पहले गुरुवार को तड़के रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत नौ शहरों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था. इन हमलों में रूस ने खासतौर से यूक्रेन के आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया है. जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें बंदरगाह, गोदाम, ऊर्जा ठिकाने और औद्योगिक इकाइयां मुख्य हैं. इन हमलों में खार्कीव में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version