Russia Ukraine War: यूक्रेन से रूस ने किया बड़ा समझौता, 1000 यूक्रेनी सैनिकों का शव लौटाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मॉस्को: यूक्रेन के साथ चल रही जंग के बीच रूस ने एक बड़ा समझौता किया है. रूस ने इस्तांबुल में हुए समझौतों के तहत मानवीय कदम उठाते हुए यूक्रेन के 1,000 मृत सैनिकों के शव कीव को सौंप दिए हैं. रूसी वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने यह जानकारी बुधवार को दी. रूसी मीडिया आरटी के मुताबिक, इस अदला-बदली के तहत यूक्रेन ने रूस को उसके 19 मृत सैनिकों के शव लौटाए हैं.

मानवता को शीर्ष पर रखते हुए किया गया है समझौता

यूक्रेन और रूस के बीच यह समझौता मानवता को शीर्ष पर रखते हुए किया गया है. मेडिंस्की के मुताबिक, यह प्रक्रिया दोनों देशों के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई. उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि ये सैनिक अब अपने देश की मिट्टी में सम्मानपूर्वक विश्राम कर सकेंगे.” उन्होंने यह भी जोड़ा, “ईश्वर करे वे अपने देश की भूमि में शांति से विश्राम करें.”

इस अदला-बदली का आधार 2022 में इस्तांबुल में हुई रूस-यूक्रेन की वार्ताओं का परिणाम है. इसी दौरान यह मानवीय समझौते किए गए, जिनका उद्देश्य युद्ध के पीड़ितों के शवों की सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करना है. रूस और यूक्रेन के बीच यह सबसे बड़ी शव-वापसी में से एक मानी जा रही है.  इस मानवीय प्रयास को दोनों पक्षों द्वारा आंशिक संवाद की एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, जमीनी स्तर पर संघर्ष अब भी जारी है.

युद्ध में शहीद हुए हैं दोनों पक्षों के हजारों सैनिक

रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से अधिक हो चुके हैं, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से हजारों सैनिक और आम नागरिक मारे जा चुके हैं. यूक्रेन की ओर से अब तक इस शव-वापसी को लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कीव में इस तरह की अदला-बदली को आमतौर पर युद्ध के पीड़ित परिवारों के लिए राहत और राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version