Sangrur News: शराब पीने से 4 व्यक्तियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

संगरूरः पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां जिला संगरूर में शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

बताया जा रहा है कि दिड़बा के गांव गुजरां में शराब पीने से चार व्यक्तियों की जान चली गई. मिली जानकारी मुताबिक, मृतकों में भोला सिंह (50 वर्ष), निर्मल सिंह (42), प्रगत सिंह (42) और जगजीत सिंह (30 वर्ष) शामिल हैं.

चार मौतों से गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर दिड़बा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुनाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे PM मोदी, खुद नेतन्याहू ने एयरपोर्ट से किया रिसीव

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार इजरायल पहुच गए हैं. पीएम मोदी के...

More Articles Like This

Exit mobile version