Sehore: सीहोर में पुल की मिट्टी धंसी, चार मजदूर दबे, तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीहोरः मध्यप्रदेश से सिहोर जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सियागहन में निर्माणधीन पुल की मिट्टी धंस गई. इसमें चार मजदूर दब गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई. रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को बाहर निकाल लिया था. दबे हुए अन्य तीन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर कर निकला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम शियागहन में निर्माण के लिए पुल के पास से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई. क्षेत्र के लोगों ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू किया. इस हादसे में तीन मजदूर की मौत हो गई.

naidunia_image

घायल अस्पताल में भर्ती
रेस्क्यू टीम मौके पर वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25 वर्ष) निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा को घायल अवस्था में नर्मदा हॉस्पिटल नर्मदापुरम भेजा है.

इन मजदूरों की हुई मौत
मृतकों में करण (18 वर्ष), निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा, रामकृष्ण उर्फ रामू (32वर्ष) निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा और भगवान लाल गौड़ निवासी ग्राम बेरखेड़ी, थाना धरनावदा जिला गुना शामिल हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version