शाहजहांपुरः ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, 12 श्रद्धालुओं की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Shahjahanpur: शाहजहांपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि जिले के जलालाबाद इलाके में ट्रक और टेंपों में टक्कर हो गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
बताया जा रहा है कि यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है.

बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग सवार थे. दुर्घटना में चालक सहित सभी लोगों की मौत की सूचना है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सभी श्रद्धालु जा रहे थे पांचाल घाट
मिली जानकारी के अनुसार, गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे. इसी दौरान अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार 12 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

फरार हुआ ट्रक चालक
एक प्रत्यक्षदर्शी की माने तो ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो में सवार पांच-छह लोग सड़क पर गिर गए थे. इनकी जान बच सकती थी, लेकिन ट्रक चालक ने हादसे के बाद इनको रौंद दिया. लोगों की भीड़ जुटने पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

सोमवार के दिन ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए क्या है इसका कारण और व्रत के फायदें

Sawan Somwar 2026: सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है. ऐसे...

More Articles Like This

Exit mobile version