Shamli News: यमुना नदी में नहा रहे तीन युवक डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शामलीः शामली से हादसे की खबर आ रही है. यहां रविवार की सुबह गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों सहित तीन युवक गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तत्काल डूबे युवकों की तलाश शुरु कराई. घटना की जानकारी होने पर एसडीएम, सीओ यमुना घाट पर पहुंचे. डूबे युवकों की तलाश की जा रही है.

गर्मी से राहत के लिए नदी में नहाने गए थे युवक
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह महेश वर्मा, गोतु, पुत्रगण मन्नाराम निवासी बाय खाटू श्याम सीकर राजस्थान और लोकेश पुत्र भूराराम मोहल्ला बलाई सीकर राजस्थान हाल निवासी जनपद पानीपत रिसालू गर्मी से राहत के लिए यमुना नदी में नहाने के लिए आए हुए थे. तीनों ब्रिज के निकट यमुना में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस
नदी आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही डूब रहे युवकों पर पड़ी, वह शोर मचाने लगे. जिस पर यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने निकटवर्ती गांव निवासी निजी गोताखोरों को बुलाया. गोताखोरों ने यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी.

डूबे युवकों की तलाश में जुटे हैं गोताखोर
सूचना मिलने पर एसडीएम स्पवनिल कुमार यादव, सीओ अमरदीप कुमार मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना मौके पर पहुंच गए. मोटर बोट से तीनों युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया. खबर लिखे जाने तक तीनों युवकों का पता नहीं चल सका था और तलाश जारी थी.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version