शिमलाः गिल्टाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शिमलाः हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां आज सुबह शिमला जिले की जुब्बल तहसील के तहत कुडडू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में चालक-परिचालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, घटना की जांच में जुट गई.

सवारियों को लेकर जा रही थी परिवहन निगम की बस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परिवहन निगम की बस सवारियों को लेकर सुबह करीब 6 बजे कुडडू से गिल्टाड़ी गांव के लिए रवाना हुई. बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे. करीब चार किलोमीटर चलने के बाद बस पहाड़ी में ऊपर वाली सड़क से लुढक कर पलट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया. तीन लोगों का इलाज रोहडू अस्पताल में चल रहा है. मौके पर पहुंचे एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version