दक्षिण अफ्रीका: बंद खदान में मिली 14 खनिकों की लाशें, कई घायल मिले, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Africa Mining Accident: दक्षिण अफ्रीका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक बंद पड़ी खदान में कम से कम 14 खनिक मृत पाए गए और कई अन्य घायल मिले. यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी.

पुलिस ने बताया कि ये खनिक जोहानिसबर्ग से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रस्टेनबर्ग शहर के पास एक खदान में मृत पाए गए. पुलिस ने घटना की परिस्थितियों के बारे में तत्काल कोई और जानकारी नहीं दी. घटना की जांच में जुटी हैं.

दक्षिण अफ्रीका में छोटे स्तर पर काम करने वाले ऐसे हजारों खनिक हैं, जो सोने और प्लेटिनम की उन खदानों में गैर-कानूनी तौर पर काम करते हैं, जिनका इस्तेमाल अब खनन कंपनियां नहीं करती हैं.

ये अनौपचारिक खनिक अक्सर बिना सही सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं. रस्टेनबर्ग दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खनन का एक मुख्य केंद्र है. यहां दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटिनम भंडार मौजूद है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version