साउथ कोरियाः सुपरमार्केट में चाकूबाजी, 8 लोग घायल, पुलिस ने संदिग्ध को किया अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Korea Stabbing: साउथ कोरिया से भयभीत करने वाली खबर सामने आई है. यहां इंचियोन शहर में एक सुपरमार्केट में चाकूबाजी की वारदात हुई. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुपरमार्केट में हुई चाकूबाजी की घटना में 8 लोग घायल हो गए. जिसमें एक व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आया.

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा…

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक संदिग्ध पुरूष को गिरफ्तार किया और हमले के मकसद और हालात की जांच की जा रही है.

मालूम हो कि सियोल के पश्चिम में इंचियोन है, जो साउथ कोरिया के मुख्य एयरपोर्ट का घर है और यह सियोल के बड़े मेट्रोपॉलिटन एरिया का हिस्सा है.

2023 में साउथ कोरिया में चाकूबाजी की कई ऐसी घटनाएं हुई थी, जिससे देश में हड़कंप मच गया था. इन घटनाओं में ऐसे हमले भी शामिल थे, जिनमें कई लोग मारे गए और घायल हुए थे.

हाल ही में मई में दक्षिण-पश्चिमी शहर ग्वांगजू में 20 साल के एक आदमी ने 17 साल की एक लड़की को चाकू मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. साथ ही उसने एक और टीनेजर को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था. जिसे बाद में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version