स्पेन: बार्सिलोना के पास गहरी खाई में गिरी बस, 83 लोग घायल, सात की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Spain: स्पेन से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां बार्सिलोना के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 83 लोग घायल हो गए. कई लोगों की  हालत गंभीर है. यह जानकारी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने दी है.

कैटालोनिया की चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, बार्सिलोना के पास फोगार्स दे मोंत्क्लूस में हुए इस हादसे में 83 लोग घायल हुए. इनमें सात की हालत नाजुक बनी हुई है, 18 को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 58 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं.

स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ के मुताबिक, रविवार दोपहर बस एक संकरी और घुमावदार सड़क से फिसलकर करीब 65 फुट गहरी ढलान में जा गिरी. EFE ने बताया कि दुर्घटना की परिस्थितियां तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकीं और मामले की जांच की जा रही है. आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि घटनास्थल पर 23 एंबुलेंस और दो चिकित्सा हेलीकॉप्टर भेजे गए. इसके अलावा, दमकलकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों की तीन संयुक्त टीम तथा मनोवैज्ञानिक सहायता देने वाली तीन टीम भी तैनात की गईं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version