श्रीनगरः ईडी ने लद्दाख में मारा छापा, जानें क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः शुक्रवार को लद्दाख में प्रवर्तन निदेशालय ने निवेश के नाम पर सात करोड़ रुपये का घोटाला करने के मामले में छापा मारा. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रवर्तन निदेशायल की यहां पहला छापा है. अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने निवेश के नाम पर क्रिप्टोकरेंसी घोटाला मामले में यह छापेमारी की है.

एजेंसी के जोनल अधिकारी ने लद्दाख के लेह शहर, जम्मू कश्मीर और हरियाणा के सोनीपत में 6 जगहों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई ए आर मीर और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में हुई है.

मालूम हो कि निवेशकों ने इमोलिएंट कॉइन लिमिटेड के नाम पर एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी के नाम से सात करोड़ रुपये की ठगी की. 2,508 निवेशकों ने पैसा जमा किया. हालांकि, उन्हें कोई रिटर्न या पैसा वापस नहीं मिला.

जिसके बाद मामले की रिपोर्ट की गई. मार्च 2020 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला लेह में दर्ज किया गया था. एफआईआर और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) जम्मू और कश्मीर में मीर और अजय कुमार चौधरी के खिलाफ दर्ज कुछ अन्य शिकायतों से जांच शुरू हुई थी.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version