सुकमा: गोपनीय सैनिक ने खुद को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़ः बुधवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक ‘गोपनीय सैनिक’ ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे जिले के भंडारीपारा पुलिस शिविर में हुई. गोपनीय सैनिक की पहचान सोढ़ी सोमडा के रूप में हुई है, वह इसी शिविर में तैनात थे.

पुलिसकर्मी से राइफल लेकर खुद को मारी गोली, मौत

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सोढ़ी सोमडा ने एक पुलिसकर्मी से राइफल ली और फिर खुद को गोली मार ली. घटना के तत्काल बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नक्सलवाद से पूरी तरह से प्रभावित है सुकमा

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोपनीय सैनिक ने ऐसा कदम क्यों उठाया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके. मालूम हो कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों में पुलिस स्थानीय युवकों को ‘गोपनीय सैनिक’ या गुप्तचर के तौर पर भर्ती करती है. सुकमा, बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में से एक है, जो नक्सलवाद से पूरी तरह से प्रभावित है.

Latest News

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, शाहिदी ने वनडे टीम की छोड़ी कप्तानी, आखिर क्यों लिया यह फैसला?

Kabul: अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है....

More Articles Like This

Exit mobile version