Sultanpur News: DJ पर डांस के विवाद में दिल पर मारा चाकू, थम गई सांस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sultanpur News: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही है. इस मारपीट में जहां किसी की जान चली जी रही है, तो कोई घायल हो जा रहा है. कुछ इसी तरह की घटना यूपी के सुलतानपुर से आ रही है. यहां शुक्रवार की रात बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में चले चाकू में जहां एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद आरोपित बाराती फरार हो गए. पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई.

बच्चों का डांस करना कुछ बारातियों को नागवार गुजरा
जानकारी के अनुसार बेलवाई गांव में श्यामलाल की बेटी अमृता की शादी थी, जौनपुर के थाना शाहगंज के हुसैनपुर बसहर से बारात आई थी. घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर जनवासा था. वहां से बरात द्वारचार के लिए आ रही थी. इसी दौरान रात करीब 11 बजे गांव के अंदर जैसे ही बारात पहुंची, स्थानीय बच्चे भी डीजे की धुन पर डांस करने लगे. इन बच्चों का डांस कुछ बारातियों को नागवार गुजरा. फिर क्या था, उन लोगों ने डांस कर रहे लड़कों को मारना-पीटना शुरू कर दिया.

छह बारातियों ने बोला हमला
बरातियों से मार खाने वाले बच्चों में बारह वर्षीय सचिन ने अपने घर जाकर बड़े भाई 16 वर्षीय सूरज को इसकी जानकारी दी. इस पर गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंचे. उन पर करीब 6 बरातियों ने हमला बोल दिया. इस बीच एक बराती ने सूरज पुत्र पूर्णमासी निवासी बेलवाई के सीने पर चाकू वार कर दिया. चाकू सीधे उसके दिल पर लगी.

घटना के बाद फरार हुए आरोपित बाराती
इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह देख गांव के अन्य युवक बीच-बचाव के प्रयास में आगे बढ़े तो हमलावर ने सचिन और अजय को भी चाकू मारकर घायल कर दिया. इस घटना से वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. भीड़ बढ़ती देख हमलावर वहां से फरार हो गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस की निगरानी में संपन्न हुई शादी
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कराने के साथ ही अपनी निगरानी में विवाह संपन्न कराया. साथ ही पूछताछ के लिए कुछ बरातियों को हिरासत में लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक सूरज के पिता पूर्णमासी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है. तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया गया है. उनकी तलाश शुरु कर दी गई है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version