Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगाई फटकार, जानें क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 9 दिसंबर, 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर कड़ी फटकार लगाई है.

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे. कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2000 किलोमीटर ज़मीन चीनियों ने कब्ज़ा कर ली है. आप विपक्ष के नेता हैं, संसद में अपनी बात कहें, सोशल मीडिया पर नहीं. सेना पर टिप्पणी मामले में समन के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस भी जारी किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की थी ये टिप्पणी

मालूम हो कि अपनी 2023 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी ने दावा किया था कि एक पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है. इसी टिप्पणी पर मानहानि के मुकदमे को चुनौती देने वाली गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, “आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2,000 किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है?” और इस पर जोर देते हुए कहा, “यदि आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा नहीं कहेंगे.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version