Surat: सूरत के पास बेपटरी हुई सौराष्ट्र एक्सप्रेस, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सूरतः आज दोपहर गुजरात के कीम में दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस बेपटरी हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है.

इस संबंध में पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस (19015 ) दोपहर 3:32 बजे किम स्टेशन से रवाना हुई थी.

इसी दौरान इंजन के पास लगे एक गैर-यात्री कोच (वीपीयू) के चार पहिए पटरी से उतर गए. मरम्मत का काम जारी है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. इस घटना में कोई यात्री या रेलवे कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है. ट्रेनों की आवाजाही पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version