सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांडः CBI करेगी की जांच, अब तक तीन आरोपी अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज से अपने हाथ में ले ली है. बयान जारी कर सीबीआई ने इस बात की जानकारी दी है.

बयान में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. डीआईजी-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सीबीआई ने सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.

बंगाल पुलिस ने की थी CBI जांच की सिफारिश

इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. केंद्रीय एजेंसी ने आज से औपचारिक रूप से राज्य पुलिस से जांच का प्रभार संभाल लिया है. यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब उत्तर प्रदेश में तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया. इन तीनों आरोपितों को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गिरफ्तार किया था.

आरोपी भेजे गए 13 दिन की हिरासत में

एक अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपितों को पश्चिम बंगाल लाए जाने और उत्तरी 24 परगना जिले की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. एक अधिकारी ने बताया, “यह एक बड़ी सफलता है. जांच से पता चला कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के थे. टेक्निकल सर्विलांस, डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य जानकारियों के आधार पर एसआईटी के सदस्यों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा गया. उन्होंने यूपी और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया गया है.”

क्या पता चला जांच में?

शुरुआती जांच के मुताबिक, रथ की गाड़ी रोके जाने के बाद उनका पीछा कर रही दो मोटरसाइकिलों में से एक उनके बगल में आ गई. मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी और बेहद करीब से करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं. इस हमले में रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चालकर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Latest News

Apple का फोल्डेबल iPhone होगा सबसे महंगा! कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Ultra को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. जानिए संभावित लॉन्च डेट, फीचर्स और प्रोडक्शन से जुड़ी अहम बातें.

More Articles Like This

Exit mobile version