स्विट्जरलैंड: रेव पार्टी के बीच गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल, कुछ की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shooting In Switzerland: स्विट्जरलैंड से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी हुई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. यह जानकारी रविवार को स्थानीय पुलिस और मीडिया ने दी.

कैंटन पुलिस ने एक्स पर बताया

कैंटन पुलिस ने एक्स पर बताया कि कैंटन की राजधानी आराउ में आयोजित कार्यक्रम में गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत नाजुक है. आराउ ज्यूरिख से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.

स्विस सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि यह कार्यक्रम रेव पार्टी था. घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया. स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है. आरगाउ कैंटन पुलिस ने एक बयान में कहा, “अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है.” पुलिस के मुताबिक, हमले के संभावित मकसद और घटना की सटीक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं.

स्विस मीडिया को पुलिस ने बताया कि गोलीबारी आराउ के शाकेन इलाके में घुड़दौड़ के मैदान के पास हुई. यह स्थान ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में है. इलाके में रविवार तड़के तक रेव पार्टी आयोजित की जानी थी. घटना के बाद घुड़दौड़ के मैदान, शहर के स्विमिंग पूल और खेल मैदान के आसपास के इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया है. पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर आराउ के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version