Tamil Nadu: दो बसों की टक्कर में दो की मौत, 70 घायल, कुड्डालोर जिले में हुई दुर्घटना

Must Read

Tamil Nadu: तमिलनाडु से सड़क बादसे की खबर आ रही है. यहां कुड्डालोर जिले में दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 70 लोग घायल हो गए. पन्रुति के मेलपट्टमपक्कम में हुए इस हादसे में दोनों बसों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बस के आगे का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिस वजह से वह विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This