एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा के साथ टीचर करता था गंदा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

चित्रकूटः यूपी के चित्रकूट से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है. यहां के एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है. दसवीं की एक छात्रा ने अपने टीचर पर एक्स्ट्रा क्लास देने के नाम पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. यह शर्मनाक घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

चार महीने से छात्रा के साथ कर रहा था गलत कृत्य
इस मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में पढ़ने वाली दसवीं क्लास की छात्रा को स्कूल का शिक्षक इरशाद एक्स्ट्रा क्लास देने के नाम पर नई बिल्डिंग में ले जाता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था. वह पिछले चार महीने से छात्रा के साथ यह गलत कृत्य कर रहा था. लगातार यौन शोषण से छात्रा के पेट में दर्द जैसी समस्या बन गई, पीड़िता के परिजनों ने कई अस्पतालों में उसका उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला. ऐसे में एक दिन जब छात्रा देर से घर लौटी तो उसकी मां ने देर से आने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बयां कर दिया. बेटी के मुंह से यौन शोषण किए जाने की बात सुन कर घर वालों होश उड़े गए और वह सोच में पड़ गए.

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
पिर क्या था, परिजन पीड़िता को लेकर मानिकपुर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी. पीड़ित छात्रा ने पहले स्कूल के प्रिंसिपल और दो छात्र सहित कुल चार लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में सामाजिक दबाव के चलते केवल एक शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

इस संबंध में मानिकपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों द्वारा विद्यालय के एक शिक्षक के विरुद्ध रेप की तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साक्ष्यों (सबूत) के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version