Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Attack: रियासी आतंकी हमले में मारे तीर्थयात्रियों के परिजनों के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है. साथ ही घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की गई है. घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है.

जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है. घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त सुरक्षा बल अस्थायी मुख्यालय स्थापित किया गया है. आतंकी हमले की जांच करने के लिए एनआईए की टीम पहुंची है. ड्रोन की मदद से दहशतगर्दों की तलाश जारी है.

मालूम हो कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक 20 दिन पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी थी. इस घटना में एक बच्चे सहित नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 33 घायल हो गए. सभी मरने वाले व घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं. घटना में 6-7 यात्रियों को गोलियां लगी हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना रविवार की शाम लगभग सवा छह बजे की बताई जाती है. एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों के मारे जाने तथा 33 के घायल होने की पुष्टि की है. मालूम हो कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होनी है.

मालूम हो कि यात्रियों से भरी बस (जेके 02 एई 3485) शिवखोड़ी से कटड़ा लौट रही थी। बस में 42 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को लेकर बस सुबह शिवखोड़ी गई थी. दर्शन कर लौटते समय पौनी और शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाथ इलाके में चंडी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आतंकियों ने बस के आगे आकर फायरिंग की. अचानक हुई फायरिंग से चालक ने संतुलन खो दिया और बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी. बस के गिरने के दौरान वहां मौजूद अन्य आतंकियों ने पीछे से गोलियां बरसाईं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version