Terrorist Attack In Baramulla: बारामूला में आतंकी हमला, नमाज के दौरान मस्जिद में घुसकर मारी गोली

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Attack In Baramulla: जम्मू कश्मीर के बारामूला से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां नमाज के दौरान आतंकियों ने दहशत फैला दी है. आतंकियों ने नमाज के दौरान मस्जिद में घुसकर रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने शीरी बारामूला स्थित गेंटमुल्ला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की, जिससे उनकी मौत हो गई. इलाके की घेराबंदी की गई है और मौके पर पुलिस और सेना के जवान मौजूद हैं. फिलहाल, हमला करने वाले आतंकियों की डिटेल सामने नहीं आ पाई है. सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version