भूकंप से कांपी देश के इस राज्य की धरती, म्यांमार और तिब्बत में भी डोली धरती, जानें तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है. इसकी गहराई 10 किलोमीटर तक थी. इसके अलावा अफगानिस्तान, म्यांमार और तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

अफगानिस्तान में 4.2 और 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया है. इसकी गहराई क्रमश: 190 किलोमीटर और 125 किलोमीटर रही है. वहीं तिब्बत में 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया है, इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही है. म्यांमार में भी भूकंप के झटकों के धरती कांपी है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है और इसकी गहराई 105 किलोमीटर रही है.

हरियाणा में आया था भूकंप 

मालूम हो कि बीते बुधवार-गुरुवार की रात हरियाणा के रोहतक में भूकंप आया था और गुरुवार दोपहर को झज्जर में भूकंप के झटकों से धरती डोली थी. हरियाणा के रोहतक में भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी और झज्जर में भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई थी. हालांकि इन दोनों ही भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version