हिमाचल में आफत की बारिशः मंडी में चट्टान गिरा, महिला की मौत, शिमला में पुल बहा, आवागमन ठप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Rain Havoc: मानसून की पहली बारिश ही हिमाचल प्रदेश में लोगों के लिए आफत बन गई. भारी बारिश की वजह से ऊना शहर में जलभराव हो गया है. ऊना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहडाला में जलजमाव हो गया. जिला मंडी में ओट के शनि मंदिर के पास नालागढ़ की एक महिला की पहाड़ से गिरी चट्टान की जद में जान चली गई.

उल्टी करने बस से उतरी थी महिला, हुई हादसे का शिकार

बताया गया है दुर्घटना का शिकार हुई उल्टी महसूस होने पर बस से बाहर निकली थी, इतने में हादसे का शिकार हो गई. बारिश की वजह से मंडी जिला में 28 सड़कें बंद हो गई हैं. उधर, शिमला जिला के रामपुर में एक अस्थायी पुल बह जाने से तीन पंचायतों का संपर्क कट गया है. इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है.

Tanda Landslide

मनाली-लेह हाईवे पर आई बाढ़, सैड़कों पर्यटक फंसे

मनाली-लेह हाईवे पर बाढ़ आने से सैकड़ों पर्यटक फंस गए. जिसपा और जिंगजिंगवार में नालों में भारी मात्रा में पानी आ गया. ग्लेशियर पिघलने से यहां लगातार नाले उफान पर आ रहे हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है.

यहां डंगा ढहने से खतरे में भवन

जिला कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा डंगा ढह गया है. इसकी वजह से चिकित्सकों के आवास को खतरा पैदा हो गया है. यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है.

यहां 44 ट्रांसफार्मर ठप

जिला सिरमौर में भारी बारिश के कारण पांवटा साहिब व राजगढ़ में 44 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं. सिरमौर जिले में भारी बारिश हो रही है.

फ्रेंड्स कॉलोनी जलमग्न

ऊना शहर के मध्य स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी सुबह केवल डेढ़ घंटे की बारिश से ही जलमग्न हो गई. फ्रेंड्स कॉलोनी का प्रवेश मार्ग पानी में डूब गया. कॉलोनी की जल निकासी के लिए बना एकमात्र नाला भी पूरी तरह से बंद है. करीब 2 फीट पानी भर गया है.

स्कूल में घुसा बारिश का पानी, बढ़ी परेशानी

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल का यह पहला दिन था, लेकिन बारिश की वजह से स्कूल परिसर और कई कक्षाओं में बारिश का पानी भर जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश शुरू होने के कुछ ही समय बाद परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई. देखते ही देखते बरसाती पानी स्कूल की कक्षाओं में प्रवेश कर गया, जिससे कई कमरों में पानी भर गया, जिससे शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई.

Latest News

US: टाइम्स स्क्वायर में महिला ने दो पर चाकू से किया वार, एक की मौत, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

US Crime: अमेरिका सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां न्यूयॉर्क में स्थित टाइम्स स्क्वायर के पास सोमवार को एक...

More Articles Like This

Exit mobile version