कोलकाता में हादसाः आग का गोला बना मकान, जिंदा जले परिवार के चार लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः कोतकाला से बड़ी खबर सामने आई है. रविवार की देर रात हावड़ा जिले में भीषण हादसा हो गया. जयपुर थाना अंतर्गत साउड़िया सिंहपाड़ा में एक कच्चे मकान आग का गोला बन गया. इस हादसे में परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय इलाके के अधिकांश लोग गंगा पूजा कार्यक्रम में थे. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

मकान में सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग

मिला जानकारी के अनुसार, रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद कच्चे मकान में सो गए. आधी रात को अचानक मकान में आग लग गई. जब तक अंदर सो रहे लोग बाहर निकलने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दिया, जिससे सभी आग की लपटों के बीच घिर गए. लपटों के कारण घर की एस्बेस्टस की छत उनके ऊपर गिर गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई और चारों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई.

फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू

बताया गया है कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, गांव के अधिकांश लोग गंगा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में थे. घटना की जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे. तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान दुर्योधन दोलुई (75 वर्ष), दूधकुमार दोलुई (42), अर्चना दोलुई (38) और 14 वर्षीय शम्पा दोलुई के रूप में हुई. जयपुर थाना पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उलुबेरिया के शरत चंद्र चट्टोपाध्याय गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया है. पुलिस और दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version