महाराष्ट्र से दुखद खबरः करंट बना काल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Maharashtra: महाराष्ट्र से दुखद खबर सामने आई है. यहां करंट की जद में आने से एक ही परिवार के चार लोगों का जीवन खत्म हो गया. मृतकों में दंपति और दो बच्चे शामिल हैं. लोगों के मन को दुखी करने वाली ये दुर्घटना सातारा जिले में बुधवार सुबह हुई.

फलटण थाने के एक अधिकारी ने कहा…

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना फलटण तालुका के खामगांव गांव में सुबह करीब 6 बजे हुई. फलटण थाने के एक अधिकारी ने कहा, ”शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार घर के बाहर बिजली के एक तार के संपर्क में आ गया और उन्हें बिजली का झटका लगा. हमें घर के बाहर एक बिजली का तार पड़ा हुआ मिला. आशंका है कि तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति को बिजली का झटका लगा और परिवार के बाकी सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े होंगे, जिससे उन्हें भी बिजली का झटका लग गया”

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

अधिकारी ने बताया कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश उर्फ ​​पिसुर्दया किसन शिंदे (45 वर्ष), उनकी पत्नी गंगू शिंदे (40), बेटे सचिन शिंदे (26 वर्ष) और बेटी आरती शिंदे (24 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version