दगाबाजी: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली यह शादी होकर रहेगी

Must Read

गोरखपुरः प्रेमी की दगाबाजी से नाराज एक प्रेमिका प्रेमी के घर की चौखट पर धरने पर बैठ गई. पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी. उसका कहना था यह शादी होकर रहेगी. देर रात तक प्रेमिका प्रेमी के घर का बाहर बैठी रही.

इस प्रेम कथा की शुरुआत एक वर्ष पहले हुई थी. शादी समारोह में मिले शहर के माधोपुर के एक लड़के और झंगहा की लड़की की आंखें चार हो गई. बात आगे बढ़ी और दोनों एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे. बीते मंगलवार की शाम छात्रा झंगहा से गोरखपुर आई प्रेमी के घर पहुंच गई. प्रेमी के घरवालों ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया. जिससे नाराज होते हुए छात्रा शादी की जिद्द पर गई.

लड़के के परिवार के लोगों ने शादी से मना किया तो प्रेमिका घर के पास ही धरना पर बैठ गई. इसकी जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग वहां एकत्र हो गए. सूचना मिलने पर तिवारीपुर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने छात्रा को समझाया-बुझाया, लेकिन वह अपनी जिद्दी पर अड़ी रही. देर रात 1 बजे तक वह घर के सामने ही बैठी रही.

मिली जानकारी के अनुसार, झंगहा क्षेत्र के एक गांव में पिछले वर्ष एक लड़की की शादी थी. पड़ोस के गांव से दुल्हन की सहेली शादी में पहुंची थी. समारोह में तिवारीपुर के माधोपुर का एक युवक भी शामिल था. दुल्हन की सहेली और माधोपुर के युवक में प्रेम हो गया.

शादी के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध- आरोप

दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे. छात्रा ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब उसने शादी के लिए कहा तो पिछले कुछ दिनों से बात करने से कतराने लगा.

मंगलवार की दोपहर बाद छात्रा अपने घर वालों को बताकर झंगहा से माधोपुर के लिए निकल पड़ी. शाम को वह प्रेमी के घर पहुंची और घर में जाने की जिद करने लगी. इस पर घर वालों ने उसे घुसने नहीं दिया तो वह घर के सामने ही धरना पर बैठ गई.

पुलिस ने छात्रा को घर वापस जाने के लिए बहुत समझाया. पुलिस ने उससे कहा कि अगर तुम्हारे साथ ज्यादती हुई है तो झंगहा थाने में तहरीर दे दो, लेकिन छात्रा नहीं मानी और रात एक बजे तक वह घर के बाहर ही बैठी रही। इलाके में इस घटना की चर्चा होती रही.

Latest News

LPG Price Today: गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, दिल्ली से पटना तक चेक करें रेट

LPG Gas Price Today: त्योहारों के मौसम में रसोई के बजट पर हर परिवार की नजर रहती है. दशहरा,...

More Articles Like This