फेल हुई ट्रंप की नाकेबंदी, ट्रैकर ऑन कर होर्मुज पार कर गया ईरान का टैंकर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Supertanker: होर्मुज में ट्रंप की नाकेबंदी के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है. बुधवार को ईरानी नौसेना ने कहा कि अमेरिका द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए उनके सुपरटैंकर ट्रैकर ने ट्रैकर चालू रखते हुए अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलेआम पार किया है. अब ये सुपरटैंकर बिना किसी नुकसान के ईरान के तटों तक पहुंच गया है.

मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने X पर एक पोस्ट में बताया कि अमेरिका द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया एक बहुत बड़ा क्रूड कैरियर (VLCC), अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करके ईरान के तटों तक पहुंच गया है. पोस्ट में कहा गया है कि यह ईरानी सुपरटैंकर अपने ट्रैकर को चालू रखते हुए खुलेआम आगे बढ़ा और बिना किसी छिपाव के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र को पार कर गया.

अमेरिका ने कहा था 

इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि उसने होर्मुज में ऐसी नाकेबंदी शुरू कर दी है, जिसके तहत ईरान के बंदरगाहों से आने वाले किसी भी जहाजों को रोका जाएगा. साथ ही, अमेरिका हर उस जहाज को रोकेगा, जिसने ईरान को कोई शुल्क (टोल) दिया है.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version