Turkey Crime: हर स्कूल में तैनात होंगे पुलिसकर्मी, जाने क्यों लिया गया ऐसा फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Turkey School Shooting Incident: तुर्की में लगातार दो दिन (14 और 15 अप्रैल) को दो अलग-अलग स्कूलों में गोलीबारी हुई. इस घटना में 9 लोगों की मौत हुई और लगभग 29 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद तुर्की की सरकार और प्रशासन हाई अलर्ट पर है. दोनों ने मिलकर एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत तुर्की में स्कूलों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

वहीं, इस घटना के बाद तुर्की अथॉरिटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 साल के एक छात्र को सोशल मीडिया पर एक स्कूल के खिलाफ धमकी भरा पोस्ट डालने के आरोप में हिरासत में लिया है. इसके साथ ही तुर्की अथॉरिटी ने 940 सोशल मीडिया अकाउंट, 93 टेलीग्राम ग्रुप को बंद कर दिया है और 83 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं.

तुर्की के कहरामनमारस और सानलिउरफ़ा के स्कूलों में हुए हमलों के बाद गृह मंत्री मुस्तफ़ा सिफ़्तची और राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री यूसुफ़ टेकिन ने गुरुवार (16 अप्रैल) को हाई लेवल आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि तुर्की में सभी स्कूलों में कम से कम दो पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा और स्कूल के समय के दौरान ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता टीमें भी उपलब्ध रहेंगी.

इस फैसले को तत्काल प्रभाव से सभी प्रांतों में लागू भी कर दिया गया है. इस हाई लेवल आपातकालीन सुरक्षा बैठक में तुर्की के सभी 81 प्रांतों के गवर्नरों, प्रांतीय पुलिस प्रमुखों, जेंडरमेरी कमांडरों और प्रांतीय शिक्षा निदेशकों ने हिस्सा लिया.

मालूम हो कि बीते 15 अप्रैल को तुर्की के एक स्कूल में पूर्व छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें छात्र और शिक्षक सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. वहीं, हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर मिलने पर तुर्की के सुरक्षा बल पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया था.

Latest News

जोरहाट में वायु सेना विमान क्रैश में 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM हिमंता सरमा समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

IAF Plane Crash: आज 13 जून को असम के जोरहाट जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां भारतीय वायुसेना...

More Articles Like This

Exit mobile version