Turkiye: तुर्किये के होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 32 लोग झुलसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Turkiye: अज्ञात कारणों से उत्तर पश्चिमी तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लग गई. आग की इस दुर्घटना में जहां 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 32 लोग झुलस गए. फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आग लगते ही मची अफरा-तफरी
तुर्किये के मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि बोलू प्रांत के करतलकाया रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में रात को आग लग गई. आग लगने से होटल में ठहरे लोगों में अफरातफरी मच गई. गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से बाहर कूदने की वजह से हुई. उन्होंने कहा कि होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. इसकी जांच की जा रही है.

सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस
बताया जाता है आग की सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की 30 गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं. एंबुलेंस से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version