त्विषा शर्मा मौत मामलाः भोपाल कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को भेजा 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Twisha Sharma Death Case: पुलिस ने जबलपुर से त्विषा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को अरेस्ट किया. शनिवार को उसे भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली. वहीं, त्विषा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं.

भोपाल पुलिस मीडिया से बचते हुए समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए जेपी अस्पताल ले गई. इसके बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे उसे सीधे भोपाल जिला अदालत लाया गया. यहां भी पुलिस ने मीडिया से बचाने के लिए आरोपी को अदालत के पीछे स्थित गेट नंबर-3 से अंदर प्रवेश कराया.

क्या कहा था पुलिस ने?

त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि सबसे पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा और कोर्ट से पीआर (पर्सनल रिकॉग्निजेंस बॉन्ड) लिया जाएगा. हम सात दिन की रिमांड मांगेंगे. उन्हें देर रात लाया गया था, इसलिए कुछ प्रक्रियाओं में समय लग रहा है. आगे उनसे पूछताछ की जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जब उनसे विस्तार से पूछताछ होगी और यदि यह सामने आता है कि फरारी के दौरान किसी ने उन्हें शरण दी थी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, वह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने की अनुमति नहीं दी. इस बीच मेरी टीम भी वहां मौजूद थी. इसके बाद टीम ने जबलपुर पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया.

पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दहेज हत्या मामले के विभिन्न पहलुओं, मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और जांच में शामिल अन्य बिंदुओं को लेकर पूछताछ के लिए समर्थ सिंह को रिमांड पर लिया गया है.

मेकअप का cctv फुटेज आया सामने

त्विषा शर्मा के आखिरी मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है. वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है. पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है. ब्यूटी पार्लर त्विषा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है. उधर, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित त्विषा के घर के उस हिस्से की तस्वीर भी सामने आई है, जहां उसका शव मिला था.

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This

Exit mobile version