Umesh Pal murder case: फरार इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम का मकान कुर्क

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराजः उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन का चाबुक चलने का क्रम जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को इस मामले में फरार चल रहे बमबाज गुड्डू मुस्लिम का मकान और उसके घर के सामान को पुलिस ने कुर्क कर दिया. कार्रवाई के दौरान जहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स रही, वहीं इलाके के लोगों की भीड़ लगी रही.

पुलिस छावनी में तब्दील रहा इलाका
चकिया इलाके के चक निरातुल स्थित मकान पर पहुंची पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की. मालूम हो उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है. कुर्की की कार्रवाई के दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा.

सकरी गली होने से नहीं ढहाया जा सका मकान
बमबाज गुड्डू मुस्लिम का मकान चकिया के चकनिरातुल इलाके में सकरी गली में है. इसके चलते मकान को ढहाया नहीं जा सका. पुलिस ने मकान को कुर्क करने के साथ ही उसमें रखे सामान को भी जब्त कर लिया है. उमेश पाल की हत्या के बाद से ही परिवार के लोग भी भूमिगत हैं. पुलिस ने इसको पहले ही सील कर दिया था. अब कुर्की की कार्रवाई की गई है.

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है बमबाज गुड्डू मुस्लिम
बता दे कि 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था. वीडियो में वह लगातार बमबाजी कर मौके पर दहशत पैदा करता दिख रहा था. उनमें उमेश पाल के गनर को बम से हमला कर जख्मी कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. घटना के बाद से वह फरार चल रहा है. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार जुटी हैं, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version