UP: विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में, बेहोश हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: बुधवार को यूपी विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ कूच की तैयारी में लगे कांग्रेस नेताओं को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ही रोक लिया गया और वरिष्ठ नेताओं को नजर बंद कर दिया गया. वहीं, लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बस के माध्यम से उन्हें ईको गार्डेन में जाकर छोड़ दिया गया. वहीं, जिन नेताओं ने भी विधान भवन पहुंचने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया. घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान अजय राय कुछ देर के लिए बेहोश हो गए.

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home

कांग्रेस विधायक व यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और प्रदेश की कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दे पर आवाज बुलंद की. उन्हें भी पुसिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने विधानसभा में कार्रवाई के दौरान भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को जिलों से प्रदर्शन के लिए लखनऊ नहीं आने दिया जा रहा है. इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है.

इसके पहले बुधवार सुबह जैसे ही कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हुआ, उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जाना शुरु कर दिया गया. जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई. लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई. कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद नेताओं की गिरफ्तारी शुरु कर दी गई. इस दौरान कई बार नेताओं-कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version