Jhansi News: दोस्त बना दोस्त की जान का दुश्मन, कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या; जानिए वजह

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhansi News: विवेक राजौरिया/झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपने ही खास दोस्त की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला झांसी जिले के सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम जावन का है. जहां एक दोस्त ने अपने जिगरी दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है. आरोप है कि 10 दिन पहले मृतक के घर मे डस्टोन कार्यक्रम था. जिसमें शामिल होने पहुंचे आरोपी दोस्त ने मृतक की पत्नी का हाथ पकड़ लिया और डांस करने लगा, जिसको लेकर परिजनों ने एतराज जताया और झगड़ा हुआ था. जिससे आरोपी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा थ. आशंका जताई जा रही है, उसी का बदला लेने के लिए हत्या की गई है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेजी से गिर रहा पारा, इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

लगा ये आरोप

आपको बता दें कि शुक्रवार को मृतक खेत पर गया हुआ था. परिजनों का आरोप है कि अपने अपमान का बदला लेने के लिए चिंटू ने खेत पर पहुंचकर राम प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही परिवार में रोना बिलखना शुरु हो गया. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version