UP: रामपुर जिला जेल पहुंची ED की टीम, सपा नेता आजम खान से होगी पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azam Khan: सपा के दिग्गज नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही है. उनसे पूछताछ के लिए लखनऊ से ईडी की टीम आज (मंगलवार) की सुबह रामपुर जिला कारागार पहुंची है. ईडी की टीम की गाड़ी जिला जेल पहुंचीं और वहां से तीन अधिकारी जेल के अंदर गए हैं.

मालूम हो कि ईडी जौहर ट्रस्ट और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत संबंधित कंपनियों, बैंक खातों और ट्रस्ट के बीच हुए लेन-देन का ब्योरा जुटा रही है. एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोनेशन की रकम कहां से आई और इसे किन माध्यमों से जौहर यूनिवर्सिटी तक पहुंचाया गया. इसके लिए ट्रस्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर उनके बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है.

अब तक सालिम से दो बार हो चुकी है पूछताछ

टीम इस मामले में आजम खां के करीबी सालिम से अब तक दो बार पूछताछ हो चुकी है. तीसरी बार सालिम को बुलाया गया है. सालिम आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का कामकाज देखता रहा है. एजेंसी की जांच के दायरे में आजम खां के एक अन्य करीबी अनवर की भूमिका भी है. ईडी अनवर से भी 14 अक्टूबर को पूछताछ हो सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version