UP: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कर्मियों के बीच फायरिंग, दो कर्मी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के अलीगढ़ जिले सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां फायरिंग की घटना हुई है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि गोली लगने से दो कर्मचारी घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है.

अभी तक मिली जानकारी अनुसार, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच गोली चली है.

गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं. घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं और घटना की जांच-पड़ताल में जुटे है. बताया जा रहा है कि यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version