UP: आज प्रदेश के इन 24 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: राजधानी लखनभ सहित यूपी के अलग-अलग हिस्सों में हो रही शानदार बारिश के बीच मानसूनी बारिश का जोर 19 अगस्त से और बढ़ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

इधर सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली. सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक बारिश हुई. राजधानी लखनऊ सहित दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, सोनभद्र में सबसे अधिक 147.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी वर्षा हुई.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त तक प्रदेश में कुल 398.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 496.3 मिमी होनी चाहिए थी. यानी अब तक बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम है. पूर्वी यूपी में कमी 27 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में 8 प्रतिशत है. अगले सप्ताह बारिश इस कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकती है.

इन जिलों में आज है भारी बारिश की चेतावनी

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आस पास के क्षेत्र.

Latest News

अब पूरी दुनिया खरीदेगी भारत के हथियार, मोदी सरकार के एक फैसले ने बदला पूरा खेल

Defence Ministry India: भारत सरकार ने ग्लोबल डिफेंस मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए रक्षा निर्यात नियमों में...

More Articles Like This

Exit mobile version