UP: देवरिया में वारदात, गोली मारकर युवक की हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देवरियाः यूपी के देवरिया से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां आज दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर बाइक सवार युवक की हत्या कर दी है. यह वारदात सुरौली क्षेत्र के जड्डू परसिया गांव के निकट हुई. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

बाइक से जा रहा था नेहाल
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले निवासी नेहाल सिंह (28 वर्ष) पुत्र राजू सिंह गुरुवार को दिन में करीब 11:30 बजे बाइक पर सवार होकर पकड़ी बाजार मार्ग पर स्थित जादू परसिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान जड्डू परसिया गांव के निकट अज्ञात हमलावरों ने नेहाल को गोली मार दी.

वारदात के बाद फरार हुए बदमाश
गोली आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश फरार हो गए. तत्काल लोग नेहाल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व किसी युवक से नेहाल का विवाद हुआ था. नेहाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे. मृतक के परिवार के लोगों सहित घनास्थल के आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली.

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बदामशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. फिलहाल अभी कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन पुरानी रंजिश प्रतीत हो रहा है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version