UP: विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम की सूचना, मचा हड़कंप, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bomb alert in Vikramshila Express: रविवार की सुबह रेलवे प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकवादी और बम की सूचना मिली. ट्रेन की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई. इससे ट्रेन करीब 42 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही.

आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के मुताबिक

आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के मुताबिक, रेलवे कंट्रोल रूम से सुबह 05:20 पर भागलपुर से आनंद विहार जा रही गाड़ी संख्या 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में कोई आतंकवादी और बम होने की सूचना मिली.

इस पर नॉनस्टॉप ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस को अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 05 पर सुबह 05:58 मिनट पर रोका गया. ट्रेन की आरपीएफ के हाथरस पोस्ट प्रभारी डीपी सिंह, एसआई धीरज चौधरी, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर, डॉग स्क्वायड व बमनिरोधक दस्ते की मदद से संयुक्त चेकिंग की गई. हालांकि, चेकिंग में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, विस्फोटक या अन्य कोई सामान नहीं मिला.

करीब 42 मिनट खड़ी रही ट्रेन

करीब 42 मिनट चेकिंग के बाद ट्रेन को आनंद विहार के लिए रवाना किया गया. आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के मुताबिक, सहालग व त्योहारों को लेकर स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. ट्रेनों और प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार चेकिंग कर रहे हैं और संदिग्धों पर पूरी नजर रखते हुए संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रहे हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version