UP: अज्ञात हमलावरों ने झांसी जेलर को कार से खींचा, किया हमला, घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के झांसी से सनसनीखेज घटना सामने आ रह है. यहां झांसी जिला कारागार के जेलर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनके चालक ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों उसे भी पीट दिया. फिलहाल, जेलर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

निजी कार से जा रहे थे जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को झांसी जिला कारागार के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता अपनी निजी कार से नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा से जेल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दिन में 12:30 बजे के करीब चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने जेलर की कार रोककर उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और लाठी डंडे सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया.

घटना के बाद फरार हुए हमलावर
जेलर के चालक ने जैसे ही जेलर को बचाने का प्रयास किया, हमलावरों ने उसकी भी जनकर पिटाई की. इस घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले हमलावर फरार हो गए. तत्काल घायल को जेलर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज यानी 11 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रहा है. नवरात्रि के 09...

More Articles Like This

Exit mobile version