UP: पिंजरे में कैद हुआ नर तेंदुआ, धौरहरा वन रेंज में थी इसकी दहशत, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में बीते कई दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है. वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में सोमवार को तेंदुआ कैद हो गया. बताया जा रहा है कि वही तेंदुआ है, जिसने पहले एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले चुका था. इस घटना के बाद तेंदुआ को लेकर पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ था.

तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया था पिंजरा

वन विभाग की टीम ने जिस स्थान पर तेंदुए द्वारा हमला किया गया था, उसी घटनास्थल पर काफी समय पहले पिंजरा लगाया था. लगातार निगरानी और कड़ी मशक्कत के बाद आज तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया. तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

उपनिर्देशक कीर्ति चौधरी ने बताया

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की उपनिर्देशक कीर्ति चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तेंदुआ बीते कई दिनों से क्षेत्र में खौफ का कारण बना हुआ था. वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी और सुरक्षित तरीके से उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई में सफलता मिली और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया. पकड़ा गया तेंदुआ नर है, जिसे टीम ने सुरक्षित रूप से रेंज परिसर में लाकर रखा है.

आगे की कार्रवाई

वन विभाग के अनुसार, तेंदुए की स्वास्थ्य जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, ताकि मानव आबादी को भविष्य में किसी प्रकार का खतरा न रहे. उधर, तेंदुए के पकड़े जाने के बाद धौरहरा और आसपास के गांवों के लोगों में खुशी है. लोग अब खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version