मुजफ्फरनगर में हादसाः चालक को आई झपकी, मौत की नींद सो गई छह लोगों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुज़फ्फरनगरः यूपी के मुजफ्फरनगर के भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां हरिद्वार अस्थि विसर्जन को जा रहे लोगों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर तेज रफ्तार कार त्रिदेव होटल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत ह गई, जबकि एख युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

big road accident in Muzaffarnagar Truck and car collide many people die

पिता की अस्थि विसर्जित करने जा रहे थे हरिद्वार

जानकारी के अनुसार, पानीपत के फरीदपुर निवासी पियूष पुत्र मोहिंदर अपने भाई हार्दिक, माता मोहिनी व फूफा राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ बुआ मिमी पत्नी राजेंद्र अंजू पत्नी सुनील और कार चालक शिवा पुत्र विनोद के साथ हरिद्वार अपने पिता की अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे.

इसी दौरान पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमीरनगर के निकट त्रिदेव होटल के सामने चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में इनकी हुई मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. पुलिस ने घायलों को बघरा सी एच सी भिजवाया जहां, चिकित्सकों ने शिवा, मिमी, मोहिनी, पीयूष राजेंद्र, अंजू को मृत घोषित कर दिया. घायल हार्दिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version