UP News: जेसीबी ले उड़ा बाइक सवार मां-बेटे की जिंदगी, घर में मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: शनिवार की दोपहर यूपी के सुल्तानपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक जेसीबी सहित फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई.

बेटे सौरभ के साथ जा रही मां ऊषा
जानकारी के अनुसार, अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के बलईपुर निवाासी दीपक की पत्नी ऊषा देवी (40 वर्ष) और उनका पुत्र सौरभ (17 वर्ष) बाइक से कही जा रहे थे. इसी दौरान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दिया. इससे मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद जेसीबी सहित फरार हुआ चालक
दुर्घटना के बाद चालक जेसीबी सहित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल के लिए निकल गए. पुलिस जेसीबी चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

‘शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं…’, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi का पहला बयान

CM Yogi on Surya Murder Case: आज 1 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version