UP News: ‘साहब… मेरे घर पर चलवा दीजिए बुलडोजर’, जाने शख्स ने क्यों लगाई ऐसी गुहार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया. इस बीच एक फरियादी अपने ही मकान को तुड़वाने की फरियाद लेकर पहुंचा और मकान पर बुलडोजर चलवाने की गुहार लगाई.

नगर आयुक्त को चिनौर निवासी अतुल ध्यानी ने बताया कि उनकी दुकान के किराएदार ने पिता से दो साल का एग्रीमेंट किया था. पिता का निधन होने के बाद एग्रीमेंट खत्म हो गया. अब वो चाहते हैं किराएदार उनसे दुकान का एग्रीमेंट करें, लेकिन ऐसा नहीं कर रहा और कब्जा कर रखा है. उनकी मां की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दुकान खाली कराने की गुहार लगाई गई है, लेकिन भाई द्वारा फर्जी तरीके से किराएदार के नाम बैनामा करवाया जा रहा है.

पीड़ित ने मांग किया किराएदार को हटाया जाए. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके मकान का चार फीट हिस्सा नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर बना है. उसको भी बुलडोजर चलवा कर तुड़वाया जाए. इस मामले को जान नगर आयुक्त भी हैरान हो गए. उन्होंने संबंधित को मामले की जांच करने का निर्देश दिया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version