UP News: रुपए के लिए बेरहम बने बेटे, ली पिता की जान, करने जा रहे थे अंतिम संस्कार, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीतापुरः यूपी के सीतापुर से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां बेरहम बने बेटों ने रुपए के बंटवारे के विवाद को लेकर पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. वारदात को छिपाते हुए बेटे पिता का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे. इसी बीच पुलिस धमक पड़ी और आरोपितों को हिरासत में ले लिया.

24 हजार रुपए को लेकर बेटों से हुई थी पिता की कहासुनी
सोचने वाली यह वारदात सकरन के मुर्थना गांव में गुरुवार देर रात हुई. बताया जा रहा है कि सकरन के मुर्थना गांव निवासी रामऔतार ने छोटे बेटे ओमकार की शादी में लिए गए उधार को चुकाने के लिए यूकेलिप्टिस के पेड़ 24 हजार रुपये में बेचे थे. गुरुवार रात पैसों के बंटवारे को लेकर रामऔतार की बड़े बेटे पप्पू और मझले राजू से कहासुनी होने लगी.

बेटों ने खोया आपा, लाठी-डंडा से वार कर पिता को मार डाला
मामला शांत होने के बजाय बढ़ती हा गया. इसी बीच बेटे पप्पू और राजू ने आपा खो दिया. दोनों बेरहम बनते हुए लाठी-डंडों से पिता की पिटाई शुरु कर दी. दोनों ने लगातार पिता रामऔतार पर प्रहार किया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के दौरान छोटा बेटा घर नहीं था, वह मजदूरी करने के लिए लखनऊ गया था.

करने जा रहे थे अंतिम, पहुंच गई पुलिस, आरोपितों को लिया हिरासत में
घटना के बाद रामऔतार का परिवार पूरी तरह से खामोश हो गया. गांव के लोगों को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी. सुबह जब शव के अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस को फोन से सूचना दी. कुछ ही देर में डायल 112 मौके पहुंची. पुलिस ने शुरुआती जांच कर थानाध्यक्ष सकरन दिग्विजय पांडेय को जानकारी दी. इस पर वह मौके पर पहुंचे. आरोपित पप्पू व राजू को हिरासत में ले लिया.

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया दो बेटों ने डंडों से वार कर पिता को मार डाला है. चुपके से बेटे पिता का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे. इससे पहले पुलिस पहुंच गई और आरोपितों को हिरासत में ले लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version