UP News: गया था चोरी करने और गवां बैठा जिंदगी, दो साथी भी गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सिद्धार्थनगरः यूपी के सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाने के ग्राम बिथरिया में मंगलवार की देर रात करंट की जद में आने से एक चोर की मौत हो गई. घटना के बाद उसके साथी फरार हो गए थे. हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

हाईटेंशन तार की जद में आने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात बिथरिया में मो.जकील के घर में तीन चोर घुस गए. यहां चोरी करने के बाद वह वहां से भाग रहे थे. इस बीच वह हाईटेंशन तार की जद में आ गए. इससे तीनों झुलस गए. इसमें एक चोर की मौत हो गई.

पुलिस ने मौके से बरामद किया तमंचा
घटना के बाद उसके दो साथी वहां से भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर एक देसी तमंचा बरामद किया. पुलिस ने गांव से कुछ दूरी पर उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि तीनों सीतापुर जिले के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version