अशरफ के पत्नी का अतीक के वकील से कनेक्शन, हो सकते कई बड़े खुलासे!

Zainab WhatsApp Chat: यूपी पुलिस पूर्वांचल के माफिया रहे अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को लेकर कई बड़े खुलासा की है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को अतीक के वकील विजय मिश्रा का अशरफ की पत्नी जैनब से कनेक्शन सामने आया है. बताया जा रहा है कि जैनब लगातार वकील विजय मिश्रा के संपर्क में थी. पुलिस को यह जानकारी विजय मिश्रा के चैट में मिली. जिसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक इंटरनेट कॉल के माध्यम से जैनब लगातार वकील विजय मिश्रा के संपर्क में थी. पुलिस को विजय मिश्रा के मोबाइल फोन में कुछ WhatsApp चैट मिले हैं. जिसको लेकर पुलिस को आशंका है कि अतीक के वकील विजय मिश्रा के मोबाइल में मिली ये चैट अशरफ अहमद की पत्नी जैनब के ही हो सकते हैं.

जानिए मामला
गौरतलब है कि अशरफ की पत्नी जैनब पर उमेश पाल हत्याकांड के शूटर्स को मदद का आरोप है, आरोपी बनाए जाने के बाद से वह लगातार फरार चल रही है. जैनब को गिरफ्तार करने के लिए इनाम भी घोषित किया जा सकता है. फिलहाल यूपी पुलिस विजय मिश्रा के मोबाइल की जांच के साथ अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि वकील विजय मिश्रा और अशरफ की पत्नी के WhatsApp चैट यदि सामने आते हैं तो उससे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः Barabanki News: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर गंदी पोस्ट करना वकील को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version