UP: नीलकंठ फैमिली ढाबे का मालिक निकला शराफत हुसैन, प्रशासन ने दिए ये दो ऑप्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पहचान छुपाकर ढाबा चलाने का मामला सामने आया है. राज्य के मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर थाना मुंडापांढे के अंतर्गत चल रहे नीलकंठ फैमिली ढाबे का मालिक शराफत हुसैन निकला है. यह सच्चाई फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की चेकिंग के दौरान ये सामने आई है.

कैसे सामने आई ढाबे की असलियत?

मालूम हो कि मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे-9 कांवड़ यात्रा मार्ग है. सावन माह में इस मार्ग से बड़ी संख्या में बरेली तक के कांवरिए यात्रा करते हैं. फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के सहायक आयुक्त अपनी टीम के साथ होटल और ढाबों पर उनकी सही पहचान और गुणवत्ता की जानकारी को सही से सामने लाने के FOOD SAFETY CONNECT APP के फार्म/स्टीकर भरकर सभी होटल और ढाबों पर चेक कर चिपका रहे थे. इसी दौरान कांवड़ मार्ग पर चलने वाले नीलकंठ फैमिली ढाबे की सच्चाई सामने आई.

अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाने लगा ढाबा संचालक

जैसे ही FOOD SAFETY DEPARTMENT के सहायक आयुक्त नीलकंठ फैमिली ढाबा पर पहुंचे और उन्होंने लाइसेंस मांगा तो उसपर होटल का नाम नीलकंठ फैमिली ढाबा था, लेकिन मालिक शराफत पुत्र छुट्टन निकला. सच्चाई सामने पर तत्काल भगवान शिव के नाम से चल रहे इस ढाबे का मालिक शराफत अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहने लगा सर हम नाम बदल लेंगे.

सहायक आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव ने बताया

फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त ने सच्चाई सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए ढाबे संचालक को सख्त हिदायत दी है और FOOD SAFETY CONNECT APP के स्टिकर पर उसकी असली पहचान लिख वहां चिपका दी है. नीलकंठ फैमिली ढाबे के नाम को लेकर भी उसे सख्त हिदायत दे दी गई है. सहायक आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि इनका रजिस्ट्रेशन है, फूड सेफ्टी कनेक्ट एप यहां चिपकाया गया है. इनके ढाबे का नाम नीलकंठ है, लेकिन प्रॉपराइटर का नाम शराफत है. इनको बता दिया गया है कि या तो ये इस नाम को बदल लें या फिर इस ढाबे को बंद करे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version