UP: राजधानी में बेईमान हुआ मौसम, पूरे शहर में बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Rain: पिछले कई दिनों से भीषण उमस और गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ में बुधवार को मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आया. दोपहर बाद से तमाम इलाकों में रूक-रूककर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. आसमान में घने काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति दिखाई दी. बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग फ्लाईओवरों के नीचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते दिखाई दिए. बारिश से मौसम कूल-कूल होने से गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली.

पूर्वानुमान के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही. जबकि दोपहर दो बजे के बाद मानसून की गतिविधियां बदल गईं. सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा.

हालांकि, 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम को कुछ हद तक सुहावना बना दिया. वहीं शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 81 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version