UP: लखीमपुर खीरी में जंगली जानवरों का आतंक, बाघ–हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मझगई रेंज, उत्तर निघासन रेंज और धौरहरा रेंज सहित कई इलाकों में बाघ, तेंदुए और हाथियों की गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है. इसको लेकर वन विभाग में भी सक्रिय हो गया है.

बाघ-हाथी के हमले में जा चुकी है कई लोगों की जान

मझगई रेंज में हाल ही में बाघ और हाथियों के झुंड की मौजूदगी देखी गई है. बीते कुछ दिनों में हाथी और बाघ के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है. वहीं उत्तर निघासन रेंज में भी तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके बाद वहां उसकी लगातार आमद दर्ज की जा रही है.

उपनिर्देशक कीर्ति चौधरी ने लिया हालात का जायजा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की उपनिर्देशक कीर्ति चौधरी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

भारत एक्सप्रेस से बातचीत में कीर्ति चौधरी ने बताया

वन विभाग की तरफ से ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है, कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी स्थापित किए गए हैं. भारत एक्सप्रेस संवाददाता से बातचीत में कीर्ति चौधरी ने बताया कि तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरे में पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें जंगल की ओर वापस मोड़ने की कोशिश की जा रही है.

हमले में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार को तत्काल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी गई है. इसके अलावा मुआवजे का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत मिल सके.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version