Uri Encounter: उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह-सुबह भारतीय सेना ने उरी में आतंकवादियों के घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सेना ने एलओसी के रुस्तम पोस्ट इलाके में घुसपैठ की कोशिश को असफल करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. अभी भी इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है.

सेना के सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान चल रहा है और एक आतंकवादी मारा गया है. सेना के सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों का एक समूह, जो भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, उसे भारतीय सेना के जवानों की प्रभावी गोलीबारी के कारण वापस खदेड़ दिया. उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई. गोलीबारी के बाद अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया.

सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 5 मार्च को तड़के इलाके में आतंकवादी गतिविधियों का पता चला था. एक गुप्त सूचना के बाद, घुसपैठियों को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी. जिसके बाद गोलीबारी हुई. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद अतिरिक्त बल घटनास्थल पर भेजा है.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version